BJP 11 फरवरी तक लेगी ‘MICRO-DONATION’: कनौजिया
NEWSAGENDA24, HANSI DESK
BJP हरियाणा भर में Micro-donation ले रही है, जिसके तहत प्रत्येक हरियाणवी से 5 रूपये से लेकर 1000 रूपये तक का दान ले रही है। यह दान हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री औमप्रकाश धनखड़ के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के पास भेजा जायेगा।
यह जानकारी देते हुए ‘‘माइक्रो डोनेशन‘‘ के हांसी विधानसभा के संयोजक अशोक कनौजिया ने बतलाया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलती है। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष कार्यकर्ताओ एवं शुभचिन्तकों से दान लेती रही है।
‘‘माइक्रो डोनेशन‘‘ के विधानसभा संयाजक अशोक कनौजिया ने बतलाया कि हांसी हल्के के शहर में प्रत्येक वार्ड का वार्ड प्रमुख नियुक्त कर दिया गया है व गांव में गांव प्रमुख की नियुक्ति कर दी गई है, जिनके माध्यम से घर-घर व दुकानों पर जाकर ‘‘माइक्रो डोनेशन‘‘ लिया जायेगा।
इतने बड़े जाट नेता को कर दिया यहां से ‘गायब’! BJP का दोहरा चरित्र आया सामने
कनौजिया ने बताया कि यह अभियान 11 फरवरी तक चलेगा व इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता एवं हल्का वासी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। यह आह्वान करते हुए कनौजिया ने कहा कि देश में राजनैतिक क्षेत्र में सुचिता लाने हेतु भारतीय जनता पार्टी के यह भागीरथी प्रयास है।