अगर किशमिश खाना है पसंद तो हो जाएं खुश, अनमोल हैं फायदें
NewsAgenda24, Desk
अधिकतर लोग किशमिश खाना बेहद पसंद करते हैं। किशमिश को सबसे ज्यादा खाया जाने वाला ड्राई फ्रूट् माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किशमिश को कैसे तैयार किया जाता है और किशमिश खाने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि किशमिश में किस तरह के पौष्टिक गुण पाए जाते हैं जिसका सेवन हमारे लिए बेहद फायदेमंद होता है।
धूप में अंगूर को सुखाकर किशमिश को तैयार किया जाता है। अंगूर को तब तक धूप में सुखने दिया जाता है जब तक इसका रंग हल्का भूरा नहीं हो जाता। अंगूर का सेवन तो लोग करते ही हैं लेकिन किशमिश को ज्यादातर लोग इसलिए नहीं खाते क्योकि इससे शरीर में गर्मी होने का डर रहता है। लेकिन किशमिश खाने से हमारे शरीर की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, यहां तक कि किशमिश का पानी भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।
यदि आप रोजाना किशमिश का सेवन करते हैं या किशमिश के पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपके लिवर को बेहद लाभ मिलता है। आपके लिवर की कार्यक्षमता बढ़ जाती है। इसके साथ ही किशमिस आपके शरीर से गंदगी को बाहर निकाल देता है।
आपको बता दें कि किशमिश के पानी के सेवन से एनीमिया की समस्या भी दूर हो जाती है। ये शरीर में रेड ब्लड सेल में बढ़ोतरी करता है। क्योंकि किशमिश में कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं।
किशमिश के पानी के सेवन से पेट संबंधी भी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। गर्मियों में लोग अकसर खान पान में गड़बड़ कर जाते हैं जिससे उन्हें पेट में सूजन या एसिडिटी की दिक्कत रहती है। किशमिश के पानी के सेवन से ये सारी समस्याएं दूर हो जाती है।
इसके अलावा दिल की बीमारियों से निजात पाने के लिए भी किशमिश के पानी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है जिससे आप ब्लड प्रैशर या फिर हार्ट अटैक जैसी घातक बीमारियों से बच जाते हैं।