अब लग गया पता क्यों महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को लगती है ज्यादा गर्मी ?
NewsAgenda24, Desk
अधिकतर लोगों की सोच गर्मियों के सीजन में यह होती है कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा गर्मी लगती है लेकिन यह एक गलत मित्थ है। सच्चाई यह है कि पुरुषों को महिलाओं के मुकाबले ज्यादा गर्मी लगती है और इसके पीछे का कारण भी बेहद हैरान जनक है। हालांकि ये एक सामान्य स्थिति पर निर्भर करता है। दरअसल बॉडी का नार्मल टेंपरेचर 98.6’f होता है। लेकिन मनुष्य का टेंपरेचर स्थितियों के साथ बदलता रहता है यह है उम्र और आपकी कार्यशैली पर भी निर्भर करता है।
दरअसल महिलाओं के शरीर में मसल मास कम होता है और पुरुषों में यह है मांस ज्यादा होता है जिससे त्वचा के छिद्रों में से कम मात्रा में गर्मी उत्पन्न होती है यही कारण है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कम गर्मी लगती है। इस बारे में काफी शोध भी किए गए हैं।
फैट है एक कारण- आपको बता दें कि जिन लोगों के शरीर में फैट अधिक होता है, उन्हें गर्मी का एहसास बाकियों की तुलना में ज्यादा होता है. क्योंकि लोगों के शरीर में फैट की मात्रा अधिक होता है उनमें स्किन के नीचे जमा फैट गर्मी को बाहर नहीं निकलते देता. जिस कारण उन्हें लंबे समय तक गर्मी का एहसास होता रहता है।
मुंह से बदबू आ रही है तो हो जाइए सावधान ! आ रही है ये बीमारी
बीमारियों पर निर्भर- वहीं कई बार इंसान की बीमारियों पर भी गर्मी का कम और ज्यादा लगना निर्भर करता है। कई बीमारियां ऐसी होती हैं जिनके कारण इंसान को गर्मी ज्यादा लगती है। हालांकि, अधिक बीमारियों में लोगों को ठंड ज्यादा लगती है।