Sapna choudhary सपना चौधरी को बुलाना चाहते हैं, अपने घर के कार्यक्रम में, तो पहले जान लें फीस ?
NewsAgenda24, Entertainment
हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी को आज हर कोई जानता है | हरियाणा के साथ- साथ देश विदेश में सपना के आज करोड़ों फैंस हैं |छोटे से गांव से निकली इस कलाकार ने फर्ष से अर्ष तक का सफर तय किया और अपने टैलेंट के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज किया और कर रही हैं | आज सपना करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं और वें एक लग्जरी लाइफ जी रही हैं |
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सपना की नेट वर्थ 50 करोड़ रुपए के करीब है, देश विदेश में अपनी पहचान बना चुकी सपना चौधरी एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए लाखों का चार्ज करती हैं | कहा जाता है कि सपना चौधरी स्टेज पर थिरकने के लिए 25 से 50 लाख तक का चार्ज करती हैं और जहां सपना चौधरी पहुंचती है वहां लोगों का उनकी एक झलक पाने के लिए तांता लग जाता है |
सोशल मीडिया पर भी सपना चौधरी काफी मशहूर हैं | सभी प्लेटफॉर्मस पर सपना के करोड़ों फैंस हैं | इंस्टाग्राम पर ही केवल सपना चौधरी के 2.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं जिसका एक कारण ये भी है कि सपना सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी देती हैं |
सपना आज कई बॉलीवुड फिल्मों में भी देखी जा चुकी हैं | सपना चौधरी सुर्खियों में उस समय आई जब 2017 में वो बिग बॉस के घर में एंटर हुई थी | इस दौरान उन्होंने सलमाम खान को भी अपना फैन बनाया था |
आज सपना चौधरी एक खुशहाल परिवार है उनके पास एक बेटा भी है | सपना ने अपने बेटे को अक्टूबर 2020 में जन्म दिया था | आप को बता दें कि 2020 में जनवरी में उन्होंने शांत तरीके से हरियाणवी कलाकार वीर साहू से शादी की थी | इस खबर के मीडिया में आने के बाद कई लोग हैरान हुए थे |
2 thoughts on “Sapna choudhary सपना चौधरी को बुलाना चाहते हैं, अपने घर के कार्यक्रम में, तो पहले जान लें फीस ?”