आप की रसोई का बिगड़ने वाला है बजट, ये होंगे और मालामाल ?
NewsAgenda24, NEWS DESK
आपकी रसोई का बजट बिगड़ने वाला है क्योंकि ऐसा इसलिए हम कह रहे हैं कि एक देश ने भारत को एक चीज की सप्लाई रोक दी है बताएंगे वह कौन सा देश है जिसने किस चीज की सप्लाई रोकी है जिससे आपकी रसोई का बजट बिगड़ने वाला है।
लेकिन पहले आपको बता देते हैं कि इस सप्लाई रोकने से किस को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। दरअसल इस देश के इस फैसले से अडानी और बाबा रामदेव को जबरदस्त फायदा मिलने वाला है।
पाम तेल की आपूर्ति पर असर घरेलू तेल कीमतों पर भी पड़ सकता है। खाद्य तेल बाजार में अदानी विल्मर और रुचि सोया का दबदबा है। इसलिए इन दोनों शेयरों में तेजी जारी है। उम्मीद है कि खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से दोनों कंपनियों को फायदा होगा।
Business Idea: ये धंधा, नहीं होता कभी मंदा!
आम आदमी एक बार फिर महंगाई की चपेट में आने वाला है। खाद्य तेल की कीमतों में तेजी के संकेत दिख रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इंडोनेशिया ने 28 अप्रैल से खाद्य तेल, खासकर पाम तेल के निर्यात को रोकने का फैसला किया है। इंडोनेशिया के इस फैसले से भारत पर भी असर पड़ने की संभावना है।
अगर राजमा से है आपको परहेज, तो ये खबर जरूर पढ़ें
भारत खाद्य तेल का सबसे बड़ा आयातक है, जो अपनी आवश्यकता का 50-60 प्रतिशत आयात करता है। इंडोनेशिया के फैसले का असर यह हुआ है कि भारत अपने पाम तेल का 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सा इंडोनेशिया से आयात करता है। इंडोनेशियाई सरकार ने घरेलू बाजार में बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला किया है।
इतना ही नहीं, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध ने भी सूरजमुखी और सोयाबीन तेल की कीमत को बढ़ा दिया है। रूस-यूक्रेन दुनिया में सूरजमुखी और सोयाबीन तेल के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।